बांका में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

झारखंड से बिहार लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने हाईवा वाहन से किया जब्त

बांका, 04 जुलाई 2025: बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका-भागलपुर मुख्य पथ पर पुलिस ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए 1341 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। बरामद शराब की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है

यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने सुबह के समय वाहनों की सघन जांच शुरू की थी। इसी दौरान एक हाईवा वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें तहखाना बना हुआ था। तहखाने से झारखंड निर्मित भारी मात्रा में शराब बरामद की गई।

पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि शराब झारखंड से बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही थी। वाहन को जब्त कर लिया गया है और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

इंस्पेक्टर राज रतन ने जानकारी देते हुए बताया कि, “शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई उसी अभियान का हिस्सा है। बरामदगी की मात्रा और तरीका यह दर्शाता है कि यह कार्य संगठित गिरोह द्वारा अंजाम दिया जा रहा था।

पुलिस अब तस्करों के नेटवर्क की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।


 

  • Related Posts

    एकतरफा प्रेम में सनकी छात्र की दरिंदगी: शिक्षिका पर हमला, होंठ काटकर किया गंभीर रूप से घायल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *