भागलपुर/सुल्तानगंज। नगर परिषद सुल्तानगंज के सभागार में मंगलवार को सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ने की। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में तथा उप मुख्य पार्षद उपस्थित रहीं।
बैठक में नगर परिषद के सभी वार्डों के पार्षद, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सामान्य बोर्ड की बैठक में कुल 11 बिंदुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया और सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बैठक में जिन प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुई, उनमें पिछली बैठक की संपुष्टि, प्रधानमंत्री आवास योजना, कबीर अंत्येष्टि योजना, जल-नल योजना, सफाईकर्मियों के आवेदन पर विचार, वार्ड पार्षदों के आवेदनों पर चर्चा, मुक्ति धाम को निशुल्क सुविधा से संबंधित विषय, वर्ष 2025 के विज्ञापन नियमावली पर विचार-विमर्श और नगर परिषद क्षेत्र में नए विकास कार्यों से जुड़े प्रस्ताव शामिल रहे।
बैठक के दौरान नगर के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। मुख्य पार्षद राज कुमार गुड्डू ने कहा कि नगर परिषद का प्रयास है कि सभी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक समय पर पहुंचे और नगर का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में वार्ड पार्षद रामानंद पासवान, विनोद रजक, विभुति कुमार विकल्प, कृष्ण कुमार, दयावती देवी, पंकज यादव, नवीन कुमार बन्नी, संजय चौधरी, शोमा देवी, सरिता देवी, रीता देवी, नाजमा खातून, सुभाष कुमार, रानी देवी के अलावा एमएलसी प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
इसके साथ ही वस्तु विभाग की पदाधिकारी रुचिका कुमारी, टाउन प्लानर सुषमा कुमारी, टैक्स दरोगा गोपाल झा, प्रधान सहायक राजीव कुमार सहित सभी विभागों के पदाधिकारी और कर्मचारीगण बैठक में उपस्थित रहे।
नगर परिषद प्रशासन ने बताया कि बैठक में लिए गए निर्णयों के आधार पर विकास कार्यों को जल्द अमल में लाया जाएगा, ताकि सुल्तानगंज नगर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर किया जा सके।


