ठंड और कोहरे ने आम जनजीवन को पूरी तरह कर दिया अस्त-व्यस्त, सिल्क सिटी भागलपुर शीतलहर की चपेट में

भागलपुर। सिल्क सिटी भागलपुर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। बीते दो दिनों से शहर शीतलहर की चपेट में है। दिन के समय तेज पछुआ हवा के कारण कनकनी बढ़ गई है, जबकि शाम ढलते ही घना कोहरा छा जाता है और ठंड और ज्यादा बढ़ने लगती है।

हालात ऐसे हैं कि ठंड से बचने के लिए लोगों को आग का सहारा लेना पड़ रहा है। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर बड़ी संख्या में लोग एकजुट होकर अलाव तापते हुए नजर आ रहे हैं। खासकर रिक्शा चालक, दिहाड़ी मजदूर और राहगीर सबसे ज्यादा प्रभावित दिख रहे हैं, जो खुले में समय बिताने को मजबूर हैं।

मौसम विभाग के अनुसार और आसपास के जिलों में ठंड का प्रकोप अभी और बढ़ सकता है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट के साथ घना कोहरा बने रहने की संभावना जताई गई है।

इस बीच जिला प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को ठंड से बचाव के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने, गर्म कपड़े पहनने और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

शीतलहर और कोहरे के चलते न सिर्फ जनजीवन, बल्कि यातायात और दैनिक गतिविधियों पर भी असर पड़ रहा है। यदि मौसम की यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…