अब वनांचल एक्सप्रेस में नहीं रहेंगे भागलपुर के टीटीई

भागलपुर। भागलपुर से रांची जाने वाली भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस से भी भागलपुर के टीटीई की ड्यूटी हटा दी गयी है। इस ट्रेन में साहेबगंज के टीटीई की ड्यूटी लगा दी गयी है। शुक्रवार से इस ट्रेन में भागलपुर से साहेबगंज स्टेशन के टीटीई की ड्यूटी शुरू हो गयी है। यह निर्णय भागलपुर में टीटीई की संख्या कम होने के कारण मालदा डिवीजन ने लिया है। बता दें कि इसके पहले गरीब रथ एक्सप्रेस से भी भागलपुर के टीटीई की ड्यूटी हटा दी गई है।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…