रिहाई के साथ ही गिरफ्तार हुआ भागलपुर का कुख्यात टिंकू मियां

भागलपुर : शहर का कुख्यात अपराधी टिंकू मियां को जेल से निकलते ही फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को वह बेल पर शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा से बाहर निकला था।उसके निकलते ही पुलिस ने तुरंत उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध पुराने मामले में कोर्ट से वारंट और इश्तेहार निकला हुआ था। उसी के आधार पर उसे फिर से पकड़ा गया।

शनिवार को उसे जेल भेजा जाएगा। गौरतलब है कि सालों से फरार टिंकू मियां को भागलपुर पुलिस ने पश्चिम बंगाल से पिछले साल सितंबर में गिरफ्तार किया था। वह विस्फोटक अधिनियम के साथ ही चर्चित गर्भवती काजल हत्याकांड में भी अभियुक्त बनाया गया था।डीएसपी सिटी-2 राकेश कुमार ने कहा कि पुराने कांड में टिंकू मियां के विरुद्ध वारंट निकला था, उसी के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है।

  • Related Posts

    वैशाली में 15 मिनट में साफ हुई दुकान: शटर गिराकर 10 लाख की ज्वेलरी लूटी; कनपटी पर पिस्टल सटाकर कर्मियों को बनाया बंधक, CCTV की हार्ड डिस्क भी उखाड़ ले गए

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नवादा में 14 हजार में बिका ‘ईमान’: इंटर परीक्षा में दोस्त की जगह पेपर लिख रहा ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार; बायोमेट्रिक जांच में खुली पोल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading