रंगदारी को लेकर पटना में तीन व्यवसायियों को मारी गोली, एक की मौत

पटना : रंगदारी को लेकर शुक्रवार की देर रात रामकृष्णानगर थानांतर्गत पिपरा इलाके में अपराधियों ने छड़ और सीमेंट व्यवसायी राजेश कुमार और इलेक्ट्रिक दुकानदार (दो सहोदर भाइयों) गजेंद्र कुमार (28) और शिवम कुमार (23) को गोली मार दी। मौके पर ही रामकृष्णानगर के शेखपुरा निवासी राजेश कुमार ने दम तोड़ दिया। जबकि, दोनों सहोदर भाई घायल हैं।

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। इधर, घटना से आक्रोशित सैकड़ों लोगों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि रंगदारी को लेकर शेखपुरा के रहने वाले सोनू कुमार ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर गोलीबारी की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई।

इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर अपराधियों को गिरफ्तार करने में जुटी है।

-राजीव मिश्रा, डीआईजी सह एसएसपी, पटना

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 19 खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र, 637 खिलाड़ियों को दी जाएगी खेल छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में जन सुराज का हमला, शिक्षा मंत्री को हटाने और कार्रवाई की जांच की मांग

    Share Add as a preferred…