बिहार पुलिस चालक बहाली परीक्षा के नियम बदले

बिहार पुलिस में अब चालक पद पर बहाली के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 40 अंक प्राप्त करना होगा। पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियों को कम- से-कम 36.5फीसदी, अति पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियों को 34 फीसदी, तथा एससी-एसटी एवं महिला वर्ग अभ्यर्थियों को 32 फीसदी अंक प्राप्त करना होगा।

इससे नीचे अंक लाने वालों का चयन नहीं किया जाएगा। पहले सामान्य वर्ग के लिए 30 अंक लाने का प्रावधान था। गृह विभाग ने बिहार पुलिस चालक संवर्ग नियमावली में संशोधन करते हुए नया प्रावधान किया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। लिखित परीक्षा में अब सामान्य ज्ञान व समसामयिक मुद्दों से 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। नियमावली में लिखित परीक्षा के पाठ्यक्रम में भी बदलाव किया गया है। सामान्य ज्ञान एवं समसामायिक मुद्दों से संबंधित 60 प्रश्न पूछे जायेंगे।

शेष 40 प्रश्नों में 20 मोटर वाहन अधिनियम तथा यातायात चिह्नों एवं संकेतों से संबंधित प्रश्न होंगे। जबकि 20 प्रश्न विभिन्न गाड़ियों के पार्ट-पुर्जे, लुब्रिकेटिंग व रखरखाव आदि के सामान्य ज्ञान तथा वाहनों में आने वाली इंजीनियरिंग एवं तकनीकी त्रुटियों से जुड़ें होंगे। टेस्टिंग ट्रैक में जीप एवं कार चलाने को लेकर भी अंकों को पुनर्निर्धारण किया गया है।

  • Related Posts

    खाकी हुई शर्मसार: दरोगा ने सिपाही को घोंपा चाकू; मजाक बना जानलेवा, विक्रमशिला सेतु के जाम में फंसी रही सांसें

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बख्तियारपुर में ‘मौत’ की रफ्तार: 3 वाहनों की टक्कर में बुलेट के उड़े परखच्चे; 2 की मौत, एक का शव डिवाइडर पार झाड़ियों में मिला

    Share Add as a preferred…

    Continue reading