बिहार में कमजोर पड़ा मानसून, कई जिलों में छिटपुट बारिश के आसार

राजधानी समेत प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ने के कारण झमाझम वर्षा पर विराम लग गया है। वर्षा में कमी आने के कारण जहां एक ओर बादलों का बनना कम हुआ है तो दूसरी ओर दिन के तापमान में वृद्धि होने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान है।मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 23 जुलाई से वर्षा में तेजी आते ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। शनिवार को पटना व आसपास इलाकों के अलावा प्रदेश के अलग-अलग भागों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है।

48 घंटे बाद तापमान में थोड़ी गिरावट की संभावना है। शुक्रवार को पटना व आसपास इलाकों में दिन में धूप निकलने के साथ लोग उमस से परेशान रहे। बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी व पश्विम चंपारण के अलग-अलग स्थानों पर एवं बांका, सीतामढ़ी, शेखपुरा में हल्की वर्षा दर्ज की गई।

पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में 58.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। शुक्रवार को पटना, डेहरी, बांका, बक्सर, जीरादेई, गोपालगंज को छोड़ कर शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस जबकि 39.2 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading