उपेंद्र कुशवाहा ने JDU को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा – ताश के पत्ते की तरह बिखर जाएगी पार्टी

जब से कांग्रेस के राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है तो अब ये चर्चा तेज हो गई है कि पीएम उम्मीदवार तो राहुल गांधी ही होंगे. ऐसे में अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ख्वाब का अब क्या होगा. वहीं, अब राष्ट्रीय लोक जनता दल के सुप्रीमो व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू को लेकर बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब तक सीएम की कुर्सी पर हैं तब तक सब कुछ ठीक है. जिस दिन मुख्यमंत्री की कुर्सी से नीतीश कुमार हटे, जदयू ताश के पत्ते की तरह बिखर जाएगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पर जमकर हमला बोला है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार को लोगों ने आरजेडी के खिलाफ संघर्ष की वजह से सीएम की कुर्सी पर बैठाया था, लेकिन अब दोनों में डील हो गई है. आरजेडी बिहार की राजनीति से नीतीश कुमार को मुक्त कर तेजस्वी की ताजपोशी में लगी हुई है. जबकि नीतीश कुमार इसे 2025 तक टालने के प्रयास में हैं, क्योंकि दोनों को मालूम है कि अब ये लोग सत्ता में नहीं लौटेंगे।

कुशवाहा ने कहा कि पटना की बैठक में ही आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने स्पष्ट कर दिया था कि लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ही महागठबंधन के पीएम उम्मीदवार होंगे. वहीं, नीतीश कुमार के फूलपुर से चुनाव लड़ने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि यूपी में जदयू का संगठन है ही नहीं. कुछ लोग केवल बयानबाजी करा रहे हैं. उन्हें मालूम होना चाहिए कि पिछले चुनावों में गिने-चुने उम्मीदवार ही 3 अंकों में वोट हासिल कर पाए थे. अगर नीतीश कुमार वहां से लड़ते भी हैं तो उनकी जमानत भी जब्त हो जाएगी।

  • Related Posts

    ईरान पर हमले को लेकर अमेरिका में घमासान, मार्को रुबियो के बयान से बढ़ा विवाद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    ईरान पर हमले में अमेरिका को भारी खर्च, पहले 24 घंटे में 779 मिलियन डॉलर व्यय: रिपोर्ट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *