भागलपुर : कहलगांव के सनोखर में नगदी, जेवरात सहित लाखों की चोरी

भागलपुर : कहलगांव अंतर्गत सनोखर थाना क्षेत्र के अरार गांव में उद्योग विभाग से रिटायर्ड अधिकारी रविन्द्र चौधरी के घर से शुक्रवार की रात चोरों ने मुख्य गेट पर ग्रिल काटकर घर में प्रवेश किया और नगदी समेत लाखों रुपये का गहने चोरी कर फरार हो गए।

गृह स्वामी के पुत्र संतोष कुमार चौधरी ने इसकी लिखित शिकायत सनोखर थाना में की है। प्राथमिकी में उन्होंने पांच लाख रुपये के सोने, चांदी के जेवरात और मां के इलाज के लिए रखे 70 हजार रुपये चोरी की बात कही है। सनोखर थानाध्यक्ष रणतेज भारती ने कहा कि शिकायत दर्ज कर लिया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खरीक बीआरसी में चोरी

नवगछिया। खरीक के तेलघी गांव स्थित बीआरसी ऑफिस के कर्मी नितेश कुमार ने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह नौ बजे वह और अन्य कर्मी बीआरसी पहुंचे तो देखा कि कमरे में सामान बिखरा है। चार कम्प्यूटर, तीन सीपीयू, तीन यूपीएस, चार कीबोर्ड, एक प्रिंटर, वाई-फाई आदि गायब है। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…