भागलपुर के रास्ते वाराणसी से देवघर चले ट्रेन

भागलपुर। मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य कुंजबिहारी झुनझुनवाला ने रेल मंत्रालय को पत्र लिखकर वाराणसी से देवघर के लिए भागलपुर होते हुए ट्रेन के संचालन की मांग की है। उन्होंने बताया कि जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस की तर्ज पर भागलपुर होते हुए देवघर से वाराणसी तक ट्रेन चलाए जाने से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने शाम 4 बजे देवघर से ट्रेन को रवाना कर भागलपुर होते हुए ट्रेन चलाने का सुझाव दिया है। जो वाराणसी सुबह 6 बजे पहुंचा देगी। वापसी में शाम 6 बजे वाराणसी से चलकर सुबह 8 बजे देवघर पहुंचेगी।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…