‘अवतारी प्रधानमंत्री व कुर्सीधारी मुख्यमंत्री की उपलब्धि’, बिहार में बढ़ते अपराध पर तेजस्वी ने दागे 41 सवाल के गोले

बिहार में रोज हो रहे आपराधिक घटना को लेकर बिहार विधानसभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से सोशल मीडिया के माध्यम से सुशासन की सरकार पर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर सवालों के गोले दागे. उन्होंने बिहार में अपराध का कारण बिहार सरकार को बताया है. तेसस्वी यादव ने 41 सवा एनडीए सरकार से किए हैं जिसमें सरकार को कोर्रवाई करने की अपील किए हैं।

तेजस्वी यादव ने किए सवाल

तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार से सवाल पूछते हिए लिखा है ‘पेश है अवतारी प्रधानमंत्री एवं कुर्सीधारी मुख्यमंत्री की बिहारवासियों के लिए अर्जित विगत 𝟑-𝟒 दिनों की मंगलकारी, विघ्नहारी, चमत्कारी, उपकारी और गुणकारी उपलब्धियां.’ तेजस्वी यादव ने सरकार से 41 सवाल किए जो इस प्रकार है..

  • बेगूसराय में गोली मार महिला की हत्या
  • बगहा में गला दबाकर महिला की हत्या
  • समस्तीपुर में गोली मारकर महिला समेत 𝟐 की हत्या
  • गया में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या
  • मधुबनी में अनाज कारोबारी की गोली मारकर हत्या
  • मधेपुरा में पोस्टमास्टर की गोली मारकर हत्या
  • बख्तियारपुर में युवक के मुंह में गोली मारकर हत्या
  • पटना के बाढ़ में स्वर्ण कारोबारी को गोली मारी
  • पटना के मोकामा में युवक का शव मिला
  • पटना के दानापुर में 𝟑 वर्षीय बच्ची की गोली मार हत्या
  • पटना के मसौढ़ी में महिला को दुष्कर्म उपरांत गोली मारी
  • पटना के धनरुआ में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या
  • नवादा में महिला की गोलियों से भून कर हत्या, पति का पहले ही हो चुका है मर्डर
  • मुंगेर जेल में मारपीट के दौरान कैदी की मौत
  • मोतिहारी में नाबालिग की खौफनाक निर्मम हत्या बदमाशों ने पहले अगवा कर कई दिनों तक किया गैंगरेप, फिर की हत्या
  • पटना में अपराधियों ने की महिला की हत्या
  • नवादा में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ घिनौनी दरिंदगी
  • पटना के दीघा में 𝟐 भाईयों को दिनदहाड़े मारी गोली
  • मधुबनी में डबल मर्डर! अपराधियों ने की मां-बेटे की हत्या
  • पटना मे घर में घुसकर महिला के साथ रेप की कोशिश, शोर मचाने पर मार दी गोली
  • सासाराम में अपराधियों ने पीट-पीटकर की युवक की हत्या
  • बेतिया में मासूम बच्चे की हत्या
  • मुजफ्फरपुर में महिला की निर्मम हत्या, डकैती का विरोध करने पर अपराधियों ने की हत्या
  • मधुबनी में सरकारी अपराधियों ने युवक को गोलियों से भूना
  • सुपौल में छात्र की मौत
  • समस्तीपुर में एक व्यक्ति की हत्या
  • बीजेपी नेता की संदिग्ध हत्या
  • सिवान में डबल मर्डर, महिला और बेटे की चाकू से गोद कर हत्या
  • बेगूसराय में सरकारी बदमाशों ने युवक को मारी गोली
  • नवादा में 𝟓 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
  • मोतिहारी में देसी कट्टा दिखा फाइनेंसकर्मी से लूट
  • पटना में नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर जीविका फाइनेंस बैंक के कर्मचारी से लूट की
  • पटना में 𝐉𝐃𝐔 नेता के घर में भीषण डकैती
  • गया में 𝟏𝟎 लाख से अधिक की चोरी
  • बैंक में दिनदहाड़े 𝟓𝟎 लाख की लूट
  • सहरसा में प्रिंसिपल के घर में भीषण चोरी, 𝟒𝟎 लाख से अधिक के गहने लेकर भागे चोर
  • समस्तीपुर-शराब माफिया ने एक ही परिवार के चार लोगों को पीट-पीटकर अधमरा किया
  • गोपालगंज में बदमाशों ने 𝟐𝟎 लाख की रंगदारी मांगी, जान से मारने की धमकी
  • पटना के फुलवारीशरीफ में दिनदहाड़े 𝟏𝟎 लाख की लूट
  • हाजीपुर में चोरी करने घुसे चोर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया
  • मधेपुरा में महिला के साथ दुष्कर्म

PM और CM पर निशाना

'अवतारी प्रधानमंत्री व कुर्सीधारी मुख्यमंत्री की उपलब्धि', बिहार में बढ़ते अपराध पर तेजस्वी ने दागे 41 सवाल के गोले

तेजस्वी यादव पिछले कुछ दिनों से बिहार में हो रही घटनाओं के लिए मुख्यमंत्री के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी को भी दोषी ठहरा रहे हैं. एनडीए के नेता बिहार में डबल इंजन की सरकार की बात करते हैं, यही कारण है कि तेजस्वी यादव के निशाने पर बिहार के साथ-साथ केंद्र की सरकार भी निशान पर रहने लगाने लगे हैं. उन्होंने इस मामले में सरकार से अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की है.

ये भी पढ़े..

बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

Share Add as a preferred…

पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

Share Add as a preferred…