वज्रपात से 09 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

पिछले 24 घंटे में राज्य के 06 जिलों में वज्रपात से 09 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश

पटना, 06 जुलाई 2024 :- पिछले 24 घंटे में वज्रपात से जहानाबाद में 03, मधेपुरा में 02, पूर्वी चम्पारण में 01, रोहतास में 01, सारण में 01 एवं सुपौल में 01 व्यक्ति की मौत पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने आज ही मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

  • ये भी पढ़े..

    जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…