नीट पेपर लीक मामले में धनबाद से बंटी गिरफ्तार

पटना। नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच टीम ने धनबाद के झरिया से एक अन्य आरोपित अमित कुमार सिंह उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार की अहले सुबह बंटी को झरिया के एक रिहाएशी इलाके से पकड़ा गया है। इसके घर की तलाशी में चार-पांच मोबाइल फोन, करीब आधा दर्जन बैंक खाते, जमीन एवं गाड़ी के कागजात बरामद हुए हैं।

हालांकि सीबीआई ने अधिकृत तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है। बताया जाता है कि बंटी को भी स्थानीय न्यायालय में पेश करने के बाद रिमांड पर पटना लाया जा सकता है। इससे पहले बुधवार को धनबाद से ही पेपर लीक के प्रमुख साजिशकर्ताओं में शामिल अमन सिंह को गिरफ्तार किया गया था।

ये भी पढ़े..

भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

Share Add as a preferred…

भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

Share Add as a preferred…