गोपालगंज में कार पर ट्रक पलट जाने से महिला दारोगा और चालक की मौत

गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के फुटानीगंज गांव के पास एनएच 27 पर गुरुवार को दिन के करीब ग्यारह बजे एक कार पर ट्रक पलट गया।हादसे में सिधवलिया थाने में महिला हेल्प डेस्क पर तैनात दारोगा सतिभा कुमारी व उनके कार चालक की दबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को शाम छह बजे तब हुई जब मजदूर पलटे ट्रक से गिरे सीमेंट की बोरियों को हटा रहे थे। मजदूरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

इसके बाद सिधवलिया एसडीपीओ अभय कुमार सहित कई थानों की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दबे कार को क्रेन से निकालने का काम शुरू कराया। मृतक दारोगा का कार चालक सिधवलिया के शेर गांव के धनेश यादव का पुत्र मंजय कुमार था। घटनास्थल पर पहुंचते ही एसपी स्वर्ण प्रभात व अन्य पुलिस कर्मी सीमेंट की बोरियों को मजदूर के साथ खुद हटाने में जुट गए। शाम को करीब आठ बजे कार में दबे दोनों के शव को बाहर निकाला गया।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…

    बीएयू कुलपति का नालंदा कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर और पीआरसी मोकामा का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति और धीमे निर्माण कार्य पर जताई नाराजगी

    Share Add as a preferred…