बिहार : सुपौल में पति ने पीढ़े से पीटकर पत्नी को मार डाला

छातापुर (सुपौल)। थाना क्षेत्र के कटहरा वार्ड तीन में बुधवार की रात पति ने अपनी पत्नी की लकड़ी के पीढ़े से पीट पीटकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने गुरुवार की सुबह पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया। मृतका मो. दिलशाद की पत्नी बुधनी खातून (32 वर्ष) थी। मृतका के भाई ने बताया कि उनके बहनोई मो. दिलशाद ने फोन कर बताया कि बहन ने जहर खा लिया है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जब कटहरा आये तो देखा कि बहन मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी है। इसी बीच मृतका के बच्चों ने भीड़ के सामने ही घटना की सच्चाई बयां कर दी।

  • ये भी पढ़े..

    जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…