JLNMCH भागलपुर में एमआरआई जांच बंद, दो दर्जन मरीज लौटे

भागलपुर के मायागंज अस्पताल परिसर में संचालित एमआरआई सेंटर के दरवाजे मरीजों के लिए बंद रहे। सेंटर में लगे एमआरआई मशीन का इनपुट व हीलियम दोनों खत्म हो गया। लिहाजा जांच के लिए आए करीब दो दर्जन मरीजों को बिना जांच वापस लौटना पड़ा।

रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. सचिन ने बताया कि एजेंसी ने हीलियम गैस मंगाकर नहीं रखी, जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। एजेंसी के संचालक ने कहा कि हीलियम के लिए पहले का बकाया कंपनी को 15 लाख जमा कर दिया गया है। बावजूद जांच के लिए कम से कम एक सप्ताह तक का वक्त लगेगा।

ये भी पढ़े..

NIFT प्रवेश परीक्षा में भागलपुर के गौरव कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, हासिल की ऑल इंडिया 577वीं रैंक

Share Add as a preferred…

नवगछिया में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, चेहरे और शरीर पर बरसाईं गोलियां

Share Add as a preferred…