“कुछ भी बोलने से पहले जरूर सोचें ललन सिंह”, RCP सिंह का तंज, जानें आगे क्या कहा

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर वार-पलटवार का दौर तेज हो गया है। जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने अब मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर निशाना साधा है और कहा है कि ललन सिंह को कुछ भी बोलने से पहले एकबार जरूर सोच लेना चाहिए।

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर चुटकी लेते हुए बीजेपी नेता आरसीपी सिंह ने कहा कि जिस नेता की पहचान एनडीए कार्यकर्ताओं के बल पर बनी है और लोकसभा चुनाव के दौरान NDA कार्यकर्ताओं और समर्थकों के ही वोट से आज वह मुंगेर लोकसभा से सांसद बने हैं। ललन सिंह को इसलिए कुछ भी कहने से पहले एक बार सोच-विचार कर लेना चाहिए।

ललन सिंह पर बरसते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि ललन सिंह की ये भाषा 2024 लोकसभा चुनाव के बाद बिल्कुल बदल जाएगी। अगर ललन सिंह 2024 के इलेक्शन में जीत जाते हैं तो “I.N.D.I.A फोबिया” वाली भाषा सुनने में अच्छा लगेगा।

बिहार में बढ़ते क्राइम पर आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ डीजीपी को घेरा और कहा कि बढ़ते अपराध को लेकर ये दोनों जिम्मेदार हैं। आरसीपी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसी प्रकार का निर्देश डीजीपी को नहीं देते हैं, डीजीपी बिहार के किसी SP से बात नहीं करते हैं, जिसके कारण बिहार में आए दिन आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं।

  • Related Posts

    सेवा क्षेत्र के उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण-2026 को लेकर पटना में क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    कबड्डी के मैट पर ‘बिहारी बेटियों’ का जलवा! मगध वॉरियर्स की बादशाहत कायम, पर सीतामढ़ी ने दी कड़ी टक्कर; जानें अंक तालिका का ताजा हाल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *