भागलपुर के टीएनबी लॉ कॉलेज परीक्षा केंद्र पर फर्जी छात्र धराया

टीएनबी लॉ कॉलेज परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को एक फर्जी छात्र की चालाकी पकड़ी गई। एडमिट कार्ड पर फोटो चिपकाने में हुई गलती से उसका राजफाश हो गया। केंद्राधीक्षक ने आरोपित छात्र की कॉपी और उत्तर पुस्तिका जब्त कर ली। इसके बाद आरोपित को बरारी पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में आरोपित छात्र के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है।

कॉलेज में स्नातक पार्ट थ्री की परीक्ष चल रही है। प्रथम पाली में ऑनर्स के राजनीति विज्ञान की परीक्षा थी। लॉ कॉलेज में बीएन कॉलेज का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वीक्षकों ने परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड की जांच की तो छात्र देवराज कुमार के बदले सूरज कुमार पकड़ा गया। फर्जी युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। कॉलेज प्रशासन ने छात्र को बरारी पुलिस के हवाले कर दिया है। इस मामले में मूल और आरोपित युवक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। आरोपित सूरज मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर टीकर का रहने वाला है। बरारी थानेदार अभय शंकर ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध नई धारा में केस दर्ज कर लिया गया है।

  • Related Posts

    नवगछिया में ‘रामनवमी’ पर सुरक्षा का महा-प्लान! SP की मैराथन बैठक; दियारा में फसल कटाई और शराब तस्करों पर ‘स्पेशल स्ट्राइक’ के निर्देश

    HIGHLIGHTS: पुलिस लाइन में खाकी…

    Continue reading
    भागलपुर में LPG की ‘किल्लत’ नहीं ! जिला आपूर्ति पदाधिकारी का बड़ा दावा— “गैस की कोई कमी नहीं, होम डिलीवरी से घर-घर पहुँच रहे सिलेंडर”

    HIGHLIGHTS: सिल्क सिटी के रसोईघरों…

    Continue reading