भागलपुर : सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत

भागलपुर : अकबरनगर में शुक्रवार की शाम लगभग पौने छह बजे हुए हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक 22 वर्षीय दिवाकर और 22 वर्षीय अनमोल शाहकुंड थाना क्षेत्र के बलिया गांव के रहने वाले थे। अज्ञात वाहन ने युवकों की बाइक में ठोकर मारी। घटना श्रीरामपुर में आजाद क्रीड़ा मैदान के पास की है।

मृतकों के परिजनों ने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे तक दोनों से परिजनों की बात हुई पर 10 मिनट के बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों ने उन्हें खोजने की बहुत कोशिश की पर उनका पता नहीं चल सका। रात लगभग नौ बजे स्थानीय लोगों ने दोनों का शव देखा तो परिजनों को सूचना मिली। सूचना पर अकबरनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची। देर रात शव को मायागंज लाया गया।

दिवाकर के पिता देवकांत ने बताया कि दोनों कपड़ा खरीदने के लिए शुक्रवार को भागलपुर आए थे। अनमोल दिवाकर का पड़ोसी था। दोनों घर से बाइक से निकले थे और शाम तक लौटने की बात कही थी। अनमोल के पिता बालदेव और दिवाकर के पिता देवकांत किसान हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…