बिहार में ठनका गिरने से चार लोगों की मौत

पटना। प्रदेश के पांच जिलों नालंदा, सासाराम, औरंगाबाद, अररिया और गोपालगंज में बुधवार को ठनका गिरने से 4 लोग समेत 8 मवेशियों की मौत हो गई।

मृतकों के नाम बिहारशरीफ के छज्जूबाग मोहल्ला निवासी इरशाद, सासाराम के नयका ग्राम निवासी वृद्ध जोगी सिंह, औरंगाबाद के बसहा निवासी सुशीला कुमारी और अररिया पोसदाहा पंचायत के वार्ड 07 निवासी रामकुमार यादव हैं।

वहीं सासाराम के सोनडीला पर में ठनका से सात और गोपालगंज के मंसूरिया गांव में एक मवेशी की जान चली गई। आम लोगों के सतर्क रहने की भी आवश्यकता है।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, चार स्कूल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर में रिटायर्ड बैंक अधिकारी दंपती की हत्या से सनसनी, दो दिन पहले आया किरायेदार बना पुलिस की जांच का केंद्र

    Share Add as a preferred…