पुलिसिया थर्ड डिग्री कार्रवाई से परेशान हुए घायल लोगों से मिलने पहुंचे सांसद अजय मंडल

भागलपुर के गोराडीह थाना क्षेत्र में 14 जून को सुमेश मंडल की धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिसको लेकर अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस एड़ी चोटी एक करती थी वहीं दो दिन पहले 7 लोगों को गोराडीह पुलिस ने पूछताछ के लिए 2:00 बजे रात में ही सातों लोगों को थाने पर बुलाया था उसके बाद जमकर पिटाई शुरू कर दी थी,पुलिस ने पूछताछ के क्रम में सबों को हाथ पैर बांधकर करंट लगाकर जमकर पिटाई की फिर भी किसी ने कुछ नहीं कबूला तो एक युवक के प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालकर थर्ड डिग्री इस्तेमाल करते हुए जमकर पिटाई की, गोराडीह पुलिस के इस रवैया से पूरा इलाका सदमे में आ गया है क्रूर पुलिसिया कार्रवाई के थर्ड डिग्री अप्लाई करने से सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए थे जिसका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा था जिससे मिलने सांसद अजय मंडल पहुंचे और उन्होंने कहा कि जल्द न्याय मिलेगा और दोषियों को सजा मिलेगी।

पूछताछ के लिए पुलिस ने जिन लोगों को उठाया था उसमें गोराडीह गांव से ही धनेश्वर दास अंबेडकर दास फुलेश्वर दास संजीत दास कन्हैया दास जी 14 दास और संतोष दास हैं वहीं गोराडीह थाना अध्यक्ष शांता सुमन और एसआई विनोद कुमार के खिलाफ इन लोगों ने यह सारी बातें कहीं वही सभी घायल का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है वहीं एक युवक को गोराडीह थाने में ही अभी तक रखा गया है जब पीड़ित सातों युवक ने मीडिया से बात की तो उनके आंख भर आए और उन्होंने दबे ज़ुबानी में कहा कि बड़ा बाबू और छोटा बाबू दोनों ने एक रूम में बंद कर हम लोगों को जानवर की तरह पीटा जबकि हम लोग निर्दोष हैं, अब सवाल यह उठता है कि इस तरह की बर्बरता पूर्ण पुलिस का रवैया कहां तक सही है।

पुलिस की थर्ड डिग्री मार तो आपने सुनी ही होगी जब कोई सीधे नहीं कुछ कबूलता है तो पुलिस को थर्ड डिग्री इस्तेमाल करना पड़ता है।

  • ये भी पढ़े..

    NIFT प्रवेश परीक्षा में भागलपुर के गौरव कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, हासिल की ऑल इंडिया 577वीं रैंक

    Share Add as a preferred…

    नवगछिया में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, चेहरे और शरीर पर बरसाईं गोलियां

    Share Add as a preferred…