सांसद अजय मंडल का दावा भागलपुर में मेट्रो के लिए सीएम को पत्र दिया था

भागलपुर। भागलपुर में मेट्रो रेल सेवा को कैबिनेट की स्वीकृति मिलने के बाद सांसद अजय कुमार मंडल ने सीएम को पत्र लिखकर धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि 16 अक्टूबर 2023 को उन्होंने पत्र के माध्यम से उनसे भागलपुर में मेट्रो ट्रेन सेवा की मांग की थी। मैं भागलपुर के निवासियों की तरफ से कोटि-कोटि धन्यवाद देता हूं कि इस सुविधा के लिए स्वीकृति दे दी गई।

सांसद अजय मंडल का दावा भागलपुर में मेट्रो के लिए सीएम को पत्र दिया था

बिहार सरकार का यह निर्णय आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा और जनता को काफी लाभ मिलेगा। आग्रह है कि परियोजना के लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट एवं डीपीआर जल्द से जल्द बनवाने का निर्देश दिया जाय।

  • ये भी पढ़े..

    NIFT प्रवेश परीक्षा में भागलपुर के गौरव कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, हासिल की ऑल इंडिया 577वीं रैंक

    Share Add as a preferred…

    नवगछिया में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, चेहरे और शरीर पर बरसाईं गोलियां

    Share Add as a preferred…