शपथ लेने के ठीक बाद नीतीश ने पीएम मोदी को दे दिया बड़ा और कड़ा मैसेज..इसका ख्याल रखियेगा नहीं तो….

नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमन्त्री के तौर पर शपथ ले चुके हैं। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रधानमन्त्री मोदी सहित 72 मंत्रियों ने शपथ लिया है। हालाँकि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद मोदी सरकार के गठन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और टीडीपी प्रमुख चन्द्रबाबू नायडू की अहम भूमिका है। दोनों की पार्टी को मिलाकर ही मोदी सरकार का गठन संभव हो सका है।

हालाँकि मुद्दे की बात यह कल यानीं प्रधानमन्त्री के शपथ ग्रहण के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने X हैंडल के माध्यम से उन्हें बधाई दी। लेकिन बधाई सन्देश में एक लाइन और जोड़ते हुए उन्होंने लिखा की नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा तथा बिहार के विकास में भी पूरा सहयोग मिलेगा।

हालाँकि यह पहली बार नहीं है। जब मुख्यमंत्री ने इस तरह की बात उठायी है। चुनाव के बाद एनडीए के अस्तित्व में आने के बाद सांसदों को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने बिहार के विकास की बात कहीं थी। अपने संबोधन में उन्होंने यह विशेष रूप से जोड़ा कि बिहार के लिए जो कुछ शेष रह गया है उसे प्रधानमंत्री इस बार पूरा कर देंगे। उनका सीधा आशय बिहार के लिए विशेष पैकेज व विशेष राज्य के दर्जा से जुड़ी मांग से था।

लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र की मोदी सरकार में जिस तरह जदयू का कद बढ़ा है। उससे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पुरानी मांग को पूरा कराने की पूरी कोशिश में जुटे हैं। यहीं वजह है की पिछले तीन दिनों में मुख्यमंत्री दो बार बिहार के विकास के मुद्दे को उठा चुके हैं।

  • Related Posts

    ‘मीठा’ होगा बिहार का भविष्य! ईखायुक्त अनिल झा ने गांधी मैदान में परखी गन्ना उद्योग की चमक; हसनपुर चीनी मिल की ‘सब्सिडी’ वाली खेती बनी मिसाल

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading
    गांधी मैदान में ‘रोबोट’ और AI का जलवा! मंत्री संजय सिंह टाइगर ने किया स्किल डेवलपमेंट स्टॉल का आगाज़; बिहार के युवाओं के लिए खुले ‘आत्मनिर्भर’ रोजगार के द्वार

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *