मुंगेर जिला प्रशासन ने अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाया अभियान, 30 बड़े वाहनों को किया जब्त, 40 लाख रूपये का काटा चालान

मुंगेर में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से विशेष छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान 30 बड़े वाहनों को जब्त किया गया है. जबकि 40 लाख रूपये का चालान खनन परिवहन विभाग ने काटा है. मिली जानकारी के अनुसार अवैध बालू व गिट्टी ढुलाई की लगातार शिकायत मिल रही थी.

शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया. जिस पर विशेष कार्य पदाधिकारी अभिषेक कुमार, एसडीपीओ सदर राजेश कुमार, एसडीपीओ तारापुर सहित खनन एवं परिवहन विभाग के पदाधिकारियों के नेतृत्व में श्रीकृष्ण सेतु से राष्ट्रीय उच्च पथ -80 पर बालू व गिट्टी ढुलाई में लगे वाहनों को रोक कर बारी-बारी से खनन का चालान और ओवरलोड चेक किया गया.

जिलाधिकारी खुद भी जांच के दौरान पहुंचे और कई ट्रक व हाइवा के चालान की जांच की. जिसके कारण श्रीकृष्ण सेतु से एप्रोच पथ तेलिया तालाब मोड़ तक एवं एनएच-80 पर हेमजापुर तक ट्रक व हाइवा का कतार लग गयी. एक ग्रुप सफियासराय में चालान व वेट को चेक कर रहे थे. तो दूसरा ग्रुप श्रीकृष्ण संतु पर जांच में थे. जिसमे 30 वाहनों को जब्त किया गया. जिस पर 40 लाख रूपया का जुर्माना तय किया गया है.

डीएम अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से अवैध बालू व गिट्टी ढुलाई पर लगाम लगाने को लेकर औचक छापेमारी अभियान चलाया है. जिसमें कई ऐसे वाहनों को भी जब्त किया गया है जिसमें गलत नंबर का प्रयोग कर बालू की ढुलाई की जा रही थी. 30 बड़े वाहनों को जब्त कर 40 लाख रुपए का चालान काटा गया है.

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *