40 के पार हुआ पारा, जनजीवन बेहाल

11 दिन बाद शुक्रवार को एक बार फिर शहर व आसपास में दिन का पारा 40.0 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। बीते 36 दिन में शुक्रवार का दिन सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं पूर्वी हवाओं ने लोगों को पसीना-पसीना कर दिया।

4.1 डिग्री उछला दिन का पारा

 बीते 24 घंटे में दिन का पारा 4.1 डिग्री तो रात में 2.7 डिग्री की वृद्धि हुई। शुक्रवार को अधिकतम पारा 40.8 व न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से क्रमश 3.8 और 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। बीएयू, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि शनिवार से 10 जून तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। जबकि,11 से 13 जून के बीच हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान पांच से आठ किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से पूर्वी हवा चलेगी।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में जमीन की खरीद-बिक्री पर बड़ी रोक, 30 जून 2027 तक नहीं होगा नया निर्माण

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *