भागलपुर : युवक की हत्या कर रेलवे ट्रैक के किनारे फेंका शव

जीरोमाइल थाना क्षेत्र के भागलपुर- साहिबगंज रेल खंड पर गोपालपुर बहादुरपुर के समीप शुक्रवार कि सुबह रेलवे लाइन किनारे क्षत विक्षत अवस्था में पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। युवक की पहचान बरारी थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी निरंजन कुमार दास के 22 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुआ है। युवक के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है।

शिवम काठमांडू नेपाल से घूम कर घर आया था, और घर से शाम में निकला था। गुरुवार की देर शाम रेलकर्मी द्वारा युवक की मौत होने की सूचना मिलने पर जीरोमाइल थाना पुलिस पहुंची। लेकिन शव का पता नहीं चल पाया। कुछ देर तक तलाश कर पुलिस वापस चली गई। रेलवे लाइन किनारे लगभग 14 घंटा तक लावारिस अवस्था में शव पड़ा रहा। शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने रेलवे लाइन किनारे झाड़ी के समीप शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर मामले की जांच करवायी। शव को कब्जे में लेकर घटना की सूचना परिजनों को देते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक का एक हाथ पूरी तरह कट चुका था, और चेहरे क्षत विक्षत अवस्था में था। पुलिस जांच में जुटी है।

सिटी पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस और एफएसएल की टीम जांच के लिए गई थी। पोस्टमार्टम और एफएसएल टीम के रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं मृतक के भाई शुभम कुमार ने थाना में आवेदन देकर मित्र के द्वारा ही हत्या करने का आरोप लगाया है।

  • ये भी पढ़े..

    गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.91 करोड़ की देशव्यापी साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 47 सिम कार्ड बरामद

    Share Add as a preferred…

    पटना में प्रेम-प्रसंग का खूनी अंत: शादी से इनकार पर प्रेमी ने की फायरिंग, तीसरी मंजिल से गिरकर हुई मौत

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *