दबंगों के आगे नतमस्तक हुई नगर पालिका, खुलेआम करा रही अतिक्रमण

उत्तरप्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के नगर पालिका कायमगंज में रात्रि में नाली निर्माण कार्य हों रहा है जहाँ संजय गुप्ता व्यापार मंडल अध्यक्ष हैं इस वजह से उनके घर के बाहर निकली पटिया की जगह नाली को दूसरी तरफ मोड़ दिया गया। नगर पालिका अपनी मनमानी कर रही है ।

एक का फायदा तो दूसरे का नुकसान करने पर तुली है। आपको बता दे की संजय गुप्ता कायमगंज नगर के व्यापार मंडल के अध्यक्ष है तो वे दबंग हो गए। इन्होंने अपने घर के सामने अतिक्रमण कर रखा है जिसे नगर पालिका तोड़ना नहीं चाहती है। इससे साफ दिखाई दे रहा है कि नगर पालिका कायमगंज (फर्रुखाबाद) अतिक्रमण को खुलेआम बढ़ावा दे रही है।

और एक व्यापारी के कहने पर गली का कार्य रात के अंधेरे में किया जा रहा है जब सभी लोग इस भीषण गर्मी में कूलर/पंखे की हवा में सो रहे होते हैं। मजे की बात यह है कि दबंग व्यापारी के कहने पर उसकी बनी अवैध पटिया को जो अतिक्रमण की श्रेणी में आ रही है उसे तोड़ने के बजाय नाली का निर्माण दूसरे के दरवाजे पर मोड़ कर कर दिया?

क्या अंधी नगर पालिका को ये सब दिखाई नहीं देता। क्या ये सब जानबूझकर षड्यंत्र के तहत किया जा रहा है। क्या चेयरमैन व सभासद जानबूझकर भेदभाव कर रहे हैं। गली के लोगों ने जिलाधिकारी व पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे निर्माण पर रोक लगाई जाए।

  • ये भी पढ़े..

    NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले पीएम मोदी: ‘दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा, युवाओं के भविष्य से नहीं होगा खिलवाड़’

    Share Add as a preferred…

    CJP आंदोलन के बीच सरकार ने दिए बातचीत के संकेत, छात्रों से अगले दौर की वार्ता की तैयारी?

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *