छुट्टी नहीं मिलने से नाराज जवान ने बरसाईं गोलियां,बाढ़ के एएसआई की मौत

लोहरदगा में एसपी आवास के पास स्थित घर में बुधवार रात करीब नौ बजे जवान अनंत सिंह मुंडा ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस गोलीबारी में पटना के बाढ़ निवासी एएसआई धर्मेंद्र कुमार सिंह की मौत हो गई। वारदात जिस घर में हुई उसी घर में आरोपी जवान किराये पर रहता था।

फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने की जुगत में लगी हुई है, लेकिन चूंकि आरोपी के पास गोलियों के साथ इंसास रायफल है इसलिए उसे सरेंडर करने के लिए माइकिंग की जा रही है। आसपास के घरों की खिड़कियों को बंद कर दिया गया है। लोग अपने घरों में दुबक गए हैं। आरोपी जवान रांची के बुंडू का रहने वाला है।

पिछले दो-तीन दिनों से अनंत सिंह मुंडा की दिमागी हालत अधिक बिगड़ गई थी। वह पिछले दिनों बोकारो, गिरीडीह और दुमका में चुनाव डयूटी से लौटा है। बुधवार रात उसने अपनी पत्नी और बच्चे को घर के एक कमरे में बंद कर दिया था। इसके बाद उसकी पत्नी ने एसपी कोठी कंट्रोल रूम में तैनात जवान जीतू को इसकी जानकारी दी। जानकारी पर ही एएसआई धर्मेंद्र कुमार सिंह जवानों के साथ अनंत सिंह को समझा कर हथियार प्राप्त करना चाह रहे थे। इसी दौरान अनंत ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। एक गोली धर्मेंद्र को लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।

  • ये भी पढ़े..

    खान सर-ज्ञान बिंदु विवाद पर बोले पप्पू यादव: “दोनों मेरे दिल के टुकड़े, शिक्षा को मत बनाइए जंग का मैदान”

    Share Add as a preferred…

    मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का दायरा बढ़ा, अब ₹4 लाख तक आय वाले परिवारों को मिलेगा इलाज में आर्थिक सहारा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *