मोतिहारी में छत से गिरकर महिला कांस्टेबल की मौत! संदिग्ध मौत की वजह तलाश रही पुलिस

खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां छत से गिरकर एक महिला सिपाही की संदिग्ध मौत हो गई है। महिला कांस्टेबल की इलेक्शन ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी से लौटने के बाद संदिग्ध हालत में छत से गिरकर उसकी मौत हो गई।

दरअसल, महिला सिपाही रानी कुमारी की सन्दिग्ध हालत में मौत हो गई है। रानी कुमारी मोतिहारी के एससी/एसटी थाने में तैनात थी। रानी कुमारी की मतगणना केंद्र पर ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी से लौटने के बाद वह कपड़ा सुखाने छत पर गई थी और अचानक छत से नीचे जा गिरी। गंभीर अवस्था में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पूर्वी चंपारण के डीएम सौरभ जोरवाल और एसपी कांतेश मिश्रा ने पुलिस लाइन में महिला सिपाही को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर तमाम पुलिस कर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। एसपी कांतेश मिश्रा ने कहा कि नगर थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है। महिला सिपाही की मौत कैसे हुई है, इसकी जांच की जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    पूर्वी चंपारण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 114 किलो से अधिक गांजा बरामद; नेपाल निवासी समेत दो तस्कर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, सीमांचल और दक्षिण बिहार में तेज बारिश का अलर्ट; पटना में आंधी-वज्रपात की चेतावनी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *