हड़ताल पर गए बोधगया नगर परिषद् के सफाई कर्मचारी, शरारती तत्वों ने किया था मारपीट

बोधगया नगर परिषद् के सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। सफाई कर्मियों को हड़ताल पर जाने से पूरे बोधगया का सफाई कार्य बंद हो गया है। ऐसे में जगह जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। हड़ताल पर गए सफाई कर्मियों का कहना है की नप के सफाई प्रभारी पप्पू कुमार के साथ कुछ शरारती तत्वों ने मारपीट किया गया है। जिससे पप्पू को बुरी तरह चोट लगी थी और उसे एक निजी अस्पताल में उपचार कराया गया है।

सफाईकर्मियों का कहना है की बार बार हमलोग के साथ इस तरह का रवैया किया जाता है। ये अब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज सफाई प्रभारी के साथ मारपीट हुई कल सफाई कर्मचारी के साथ इस तरह की घटना होगी तो हमलोग कैसे काम करेंगे।

इस मामले को लेकर नगर परिषद के मुख्य द्वार पर सभी सफाई कर्मी आक्रोश में बैठे रहे और पूरे दिन बोधगया इलाके में साफ सफाई कार्य ठप रहा। पीड़ित पप्पू कुमार के साथ साथ अन्य सफाईकर्मी का कहना है की पीड़ित के द्वारा बोधगया थाना में लिखित रूप से शिकायत किया गया था। जिसकी प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है।

उन्होंने कहा की पुलिस जब तक दोषियों पर उचित कार्रवाई नहीं करेगी। हमलोग हड़ताल पर बैठे रहेंगे और सफाई कार्य  को ठप रखेंगे। हालाँकि इस घटना के बाद ना कार्यपालक पदाधिकारी मामले को गंभीरता से लिया और ना नगर परिषद के अध्यक्ष ललिता देवी।

  • ये भी पढ़े..

    जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

    Share Add as a preferred…

    PM आवास के बाहर विपक्ष का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले– ‘स्टूडेंट्स के खून का हिसाब चाहिए’

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *