भागलपुर : बेखौफ अपराधियों ने मुखिया प्रतिनिधि को मारी गोली

भागलपुर : पुलिस जिला नवगछिया के बिहपुर प्रखंड के हरिओ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह(40) को बाइक और कार सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना में मुखिया प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह को पेट में गोली लगी है। जिससे की वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं।

घटना सबौर थाना क्षेत्र के ग्लोबल हॉस्पिटल के समीप की है। जहां पर मुखिया प्रतिनिधि बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने एक सौ मीटर तक पीछा कर तवातोड़ फायरिंग किया। जिसमें एक गोली घायल के पेट में लगी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी आनंद कुमार, सबौर थाना अध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल एवं जीरो माइल थाना अध्यक्ष मुरलीधर शाह मौके पर पहुंचे एवं छानबीन में जुट गए।।घायल सच्चिदानंद सिंह की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बता दे की सच्चिदानंद सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है। सच्चिदानंद सिंह के भाई जिला परिषद निरंजन सिंह की हत्या सरस्वती पूजा के समय में कुछ वर्ष पूर्व गांव में ही गोली मार कर दी गई थी सच्चिदानंद सिंह उस समय जेल में सजा काट रहे थे घटना के बाद मायागंज अस्पताल पहुंचे एफएसएल के डायरेक्टर व परिजन-घटना की जानकारी के बाद एफएसएल के डायरेक्टर घटनास्थल पर पहुंचे।

जहां पर साक्ष्य को इकट्ठा किया। घटनास्थल के बाद एफएसएल के टीम जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। जहां पर घायलों का स्थिति देख परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी लिया। घटना की जानकारी के बाद परिजन भी मायागंज अस्पताल पहुंचे जहां पर रो-रो कर बुरा हाल है। घायल के परिजनों के मुताबिक सच्चिदानंद सिंह बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी बदमाशों ने ग्लोबल हॉस्पिटल के समीप उनका पीछा कर उन पर गोली चलाई है।

मामले को लेकर सिटी एसपी राज ने बताया कि पारिवारिक विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। घायल के पेट में गोली लगी है। स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

  • Related Posts

    सुल्तानगंज में सड़क हादसा: एनएच-80 पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल; दो को मायागंज रेफर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    संभावित मुख्यमंत्री दौरे को लेकर भागलपुर प्रशासन अलर्ट, बैजानी गांव में अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *