भीषण गर्मी के मद्देनजर सभी डीएम को सीएम नीतीश का निर्देश – गांव हो शहर मिलनी चाहिए निर्बाध बिजली,अस्पताल रहे तैयार.. उपलब्ध कराए पानी का टैंकर

भीषण गर्मी और भयंकर लू की आपदाजनक स्थिति को देखते हुये मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

पटना, 31 मई 2024 :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भीषण गर्मी और भयंकर लू के प्रकोप से राज्य में उत्पन्न आपदा की स्थिति के मद्देनजर सभी जिलाधिकारियों को समुचित कार्रवाई करने का दिशा निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुये कहा है कि सभी जिलों के संवेदनशील स्थानों पर पीने के पानी के टैंकर पर्याप्त संख्या में रखे जाएं। भीषण गर्मी एवं लू से बचने के लिये लोगों को उचित सावधानी बरतने की सलाह देते हुए माइकिंग की व्यवस्था की जाए। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों सहित अनुमंडल एवं सदर अस्पतालों में जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह से तैयार रखें।

गांव हो या शहर सभी जगहों पर निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

ये भी पढ़े..

जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

Share Add as a preferred…

श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *