बिहार में फिर बनने जा रही नीतीश तेजस्वी की सरकार? 4 जून के बाद चाचा लेंगे बड़ा फैसला

लोकसभा चुनाव के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा कर दिया है। तेजस्वी ने दावा किया है कि चार जून को जैसे ही चुनाव के नतीजे सामने आएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बड़ा फैसला ले सकते हैं। तेजस्वी ने इशारो-इशारों में कह दिया है कि बिहार की सियासत में चार जून के बाद फिर से बड़ी उलटफेर हो सकती है।

वहीं, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने दावा किया है कि देश में चार जून के इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही। लालू के इस दावे के ठीक बाद उनके बेटे तेजस्वी यादव ने दूसरा दावा कर दिया। तेजस्वी ने दावा किया है कि चुनाव के नतीजे आने के साथ ही नीतीश कुमार एक बार फिर से पलटी मारकर महागठबंधन के साथ आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार चार जून के बाद किसी भी वक्त बड़ा फैसला ले सकते हैं।

पीएम मोदी के यह कहने पर कि चार जून के बाद देश में नया दौर शुरू हो जाएगा, पर तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी सफाचट हो जाएगी। ऐसे में प्रधानमंत्री सही ही बोल रहे हैं कि नया दौर आएगा। जहां तक चार जून के बाद की बात है, हमारे चाचा पिछड़ों की राजनीति और अपनी पार्टी को बचाने के लिए कोई भी बड़ा फैसला ले सकते हैं।

ये भी पढ़े..

जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

Share Add as a preferred…

लोकसभा में TMC के 20 बागी सांसदों को नहीं मिली अलग दल की मान्यता, सदन में अलग बैठने की मांग भी खारिज

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *