तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को रौंदा, एक की मौके पर हुई मौत; तीन गंभीर रूप से घायल

बगहा में तेज रफ्तार कार ने सड़क से गुजर रहे दो छात्रों समेत चार लोगों को रौंद डाला। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया चौक के पास बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग की है।

जानकारी के मुताबिक, लौरिया की तरफ से एक तेज रफ्तार कार आ रही थी। जिसने कोचिंग से पढ़ कर घर लौट रहे साइकिल सवार दो छात्रों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना के बाद ड्राइवर कार को लेकर भागने लगा और भागने के दौरान उसने सड़क से गुजर रहे एक अन्य बालक और महिला को रौंद दिया। जिससे लड़के की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद चौतरवा थाना की पुलिस ने चौतरवा चौक पर कार ड्राइवर को धर दबोचा और कार को जब्त कर लिया। पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक बच्चे की पहचान मोहन चौधरी के बेटे सोनू कुमार के रूप में हुई है। मृत बालक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *