भागलपुर : गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबने से छात्र की मौत

भागलपुर : कहलगाँव थाना क्षेत्र में अष्टावक्र मंदिर के समीप गंगा नदी में नहाने के दौरान एक छात्र की डूबने से मौत हो गईं. मृतक छात्र की पहचान रामरायबाग खुटहरी निवासी अजय कुमार मंडल के 13 वर्षीय पुत्र अमर कुमार के रूप में हुई है.

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, मृतक छात्र घर से कोचिंग जाने की बात कह कर निकला था. लेकिन अपने दोस्तों के साथ गंगा नदी में स्नान करने चला गया.

इसी दौरान गहरे पानी में चला जिससे की डूबने से छात्र की मौत हो गईं. ग्रामीणों ने घटना के 3 घंटे बाद छात्र का शव गंगा नदी से बरामद किया.

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *