भागलपुर में पहली बार सर्वोच्च न्यायालय द्वारा विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन

भागलपुर : पहली बार सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा 29 जुलाई से 3 अगस्त तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें सभी प्रकार के मामले का निष्पादन किया जाएगा.

भागलपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश नारायण सेवक पांडेय ने बताया की, जिनका भी सर्वोच्च न्यायालय में मामला चल रहा है. वैसे लोग पहले भागलपुर न्यायलय से मामले की जानकारी ले सकते हैं.

अगर किसी कारणवश सर्वोच्च न्यायालय में उपस्थित नहीं हो सकते हैं. तो दोनों पक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी जुड़कर मामले का निष्पादन कर सकते हैं.

सर्वोच्च न्यायालय में जिले के पांच मामले लंबित हैं. वहीं 13 जुलाई से भागलपुर न्यायालय परिसर में भी लोक अदालत का आयोजन कर जिले के सभी प्रकार के मामलों का निष्पादन किया जायेगा.

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार; नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में शराबबंदी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, मुरली पहाड़ पर 12 थानों से जब्त 1,115 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *