13 मीटर लंबे नाखून, 25 साल से नहीं कटवाए; कौन है वो महिला? जिसने गिनीज बुक में दर्ज कराया वर्ल्ड रिकॉर्ड

एक महिला को अपने नाखूनों से इतना प्यार है कि उसने 25 साल नाखून नहीं कटवाए। वे करीब 13 मीटर लंबे हो चुके हैं और वह उन्हें काफी संभालकर रखती है। अपने नाखूनों के साथ उसने दुनिया का सबसे अनोखा रिकॉर्ड बनाया है और इस रिकॉर्ड के लिए उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ है।

नाखूनों के लिए रिकॉर्ड बनाने वाली वह पहली महिला बन गई है। उसकी सभी 10 अंगुलियों के नाखूनों की लंबाई डबल डेकर बस जितनी करीब 42 फीट 10 इंच है। जी हां, इस महिला का नाम डायना आर्मस्ट्रॉन्ग है, जो अमेरिका की रहने वाली है। महिला का कहना है कि वह उन्हें नाखूनों के कारण समस्यााएं झेलनी पड़ी, लेकिन वह इनके साथ काफी नॉर्मल लाइफ जी रही है।

https://www.instagram.com/p/C6YZZD3Na78/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

नाखून नहीं काटने की खास वजह

63 वर्षीय डायना ने बताया कि 25 साल से नाखून नहीं काटने की वजह उसकी बेटी लथिसा है, जिसकी मौत 1997 में अस्थमा की बीमारी से मौत हो गई थी। लथिसा हर महीने मैनिक्योर कराती थी। वह अपने नाखूनों को काफी पसंद करती थी। लथिसा की मौत होने से एक दिन पहले ही डायना ने उसके नाखूनों की सफाई की थी और अगले दिन अचानक तबियत बिगड़ने से नींद में ही उसकी मौत हो गई।

इसलिए उसने आज तक नाखून नहीं काटे। हालांकि इस वजह से उसे कई कुर्बानियां भी देनी पड़ीं। जैसे वह कार ड्राइवर नहीं कर सकती। हादसा होने के खतरे से उन्होंने ड्राइविंग करना छोड़ दिया। अपने घर में तो खास टॉयलेट बनाया है, लेकिन पब्लिक टॉयलेट इस्तेमाल करने में परेशानी होती है। 2022 में ही उनके नाखून जमीन को टच करने लगे थे। वे इन्हें अलग-अलग रंगों से कलर करती हैं।

डायना बताती हैं कि नाखून नहीं काटने का फैसला लेकर उन्होंने अपनी बेटी को श्रद्धांजलि दी है।

Related Posts

वृंदावन में सादगी के साथ नजर आए सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार, बिना प्रोटोकॉल आम लोगों की तरह किया भ्रमण

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *