बिहार के लिए खुशखबरी, इन 12 जिलों में होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी निजात

बिहार में बारिश के लिए तरस रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। जी हां, बिहार में एकबार फिर मानसून सक्रिय होने वाला है, जिसकी वजह से कई जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। बिहार के लोगों को तपती गर्मी से निजात मिलेगी।

मौसम विभाग ने खुशखबरी देते हुए बताया है कि आज से मानसून एकबार फिर एक्टिव हो रहा है। मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में तेज हवा के साथ वज्रपात और बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक सूबे के 12 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होगी। साथ ही वज्रपात होने की भी आशंका है।

मौसम विभाग ने जमुई, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, सुपौल, बांका, भागलपुर, मुंगेर और खगड़िया जिलों के लिए खास तौर पर अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग की माने तो 28 जुलाई से बिहार में मानसून सक्रिय हो जाएगा। इसके बाद बिहार में भारी बारिश की संभावना है। गौरतलब है कि इस बार बिहार में 35 फीसदी कम बारिश हुई है।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, चार स्कूल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, सीमांचल और दक्षिण बिहार में तेज बारिश का अलर्ट; पटना में आंधी-वज्रपात की चेतावनी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *