राजकोट स्थित टीआरपी गेमिंग जोन में अग्निकांड पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख, अब तक 27 की मौत

गुजरात के राजकोट स्थित टीआरपी गेमिंग जोन में शनिवार को भीषण आग लगने से बच्चों सहित 24 लोगों की मौत हो गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।

पीएम मोदी ने जताया दुख

उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है। मोदी ने राहत और बचाव कार्यों के बारे में जानकारी लेने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से भी बात की। पीएम ने कहा कि मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है।

PM Modi Tweet

गेमिंग जोन का संचालक युवराज फरार

दोपहर बाद लगभग चार बजे वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र थे। शनिवार का दिन होने के कारण बच्चे भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। इस बीच, फाइबर से बना गेमिंग जोन देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गया। लोहे के स्ट्रक्चर पर गेमिंग जोन बनने के कारण फायर कर्मियों को बचाव कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ा। हादसे के बाद गेमिंग जोन का संचालक युवराज और 30 से 40 जोन कर्मचारी फरार हो गए।

मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की घोषणा

गुजरात सरकार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये मदद की घोषणा की है। पुलिस आयुक्त राजू भार्गव ने बताया कि अभिभावकों से उनके बच्चों एवं संबंधियों की जानकारी ली जा रही है, जिससे लापता लोगों की जानकारी जुटाई जा सके। 15 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। उनका सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घटना की जानकारी लेने के साथ ही राजकोट के सभी गेमिंग जोन हॉल बंद करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि शहर के सभी गेमिंग जोन की सुरक्षा जांच के बाद ही संचालन की मंजूरी दी जाएगी। गेमिंग जोन का प्लाट युवराज सिंह जाडेजा नामक व्यक्ति के नाम पर है। लेकिन, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गेमिंग जोन का संचालन किसके पास है।

अचानक शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार होने के कारण यहां काफी भीड़ थी। जहां यह गेमिंग जोन स्थित है, वहां के ऊपरी भाग में काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। फायर ब्रिगेड अहमदाबाद के अधिकारी राजेश भट्ट ने कहा कि जांच के बाद ही इस घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा। घटिया बिजली के वायर का इस्तेमाल या फिर बढ़ा बिजली का लोड भी इस घटना का कारण हो सकता है।

 

Related Posts

टीएमबीयू में ‘ग्रिवांस कमेटी’ को लेकर विवाद- सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद आदेश जारी करना दुर्भाग्यपूर्ण: ABVP

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *