नीतीश कुमार को बड़ा झटका, जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने नीतीश मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा

बिहार में महागठबंधन की सरकार को बड़ा झटका लगा है। बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बेटे और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन मांझी ने नीतीश मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।

बता दें कि संतोष सुमन नीतीश सरकार में अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री थे। लंबे वक्त से जीतन राम मांझी के एनडीए में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही था। इसी बीच मंगलवार को बिहार कैबिनेट से संतोष मांझी ने इस्तीफा देकर सबको हैरान कर दिया है।

बताया जा रहा है कि वित्त मंत्री विजय चौधरी से मुलाकात के बाद सुमन मांझी ने इस्तीफा दिया है। जीतन राम मांझी के दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने की इस्तीफे की पुष्टि की है। कल ही जीतन राम मांझी ने आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी। वहीं, विपक्षी दलों की बैठक में आमंत्रण नहीं मिलने पर नाराजगी जताई थी।

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर में भाजपा पर बरसे प्रशांत किशोर, बोले- एक उम्मीदवार से पूरी पार्टी घबराई, जनता देगी जवाब

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *