नीतीश के करीबी मंत्री से मिले जीतन राम मांझी, मुलाकात बाद दिया बड़ा बयान

पटना: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार की सियासत रोजाना नये करवट ले रही है। इसी कड़ी में हम संरक्षक जीतन राम मांझी भी लगातार नये चाल चल रहे हैं और सियासी गलियारे में लगातार सुर्खियां में बने हुए हैं।बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आज नीतीश सरकार में मंत्री विजय चौधरी से मुलाकात की है। इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि विजय चौधरी और जीतन राम मांझी की मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर बात हुई है। फिलहाल इस मुलाकात को सियासी हलकों में काफी अहम माना जा रहा है।

विजय चौधरी से हुई मुलाकात के बाद जीतन राम मांझी ने कहा कि वे नीतीश कुमार के काफी करीबी मंत्री हैं, उनसे लगातार मुलाकात होती रहती है। हालांकि मुख्यमंत्री ने न्हें निर्देश दिया है कि वे जीतन राम मांझी से मुलाकात करें और फिर उनकी समस्याओं को सुनकर सीएम नीतीश तक पहुंचाएं।

नीतीश के करीबी मंत्री से मिले जीतन राम मांझी, मुलाकात बाद दिया बड़ा बयान

इसके साथ ही जब जीतन राम मांझी से ये पूछा गया कि बीजेपी कह रही है कि वे उनके पाले में आने वाले हैं तो जीतन राम मांझी ने शुक्रिया कहा। साथ ही ये भी कहा कि ऐसी कोई प्लानिंग नहीं है। सीटों को लेकर नाराजगी के सवाल पर मांझी ने कहा कि महागठबंधन में 7 दल हैं लिहाजा चुनाव नजदीक आने के बाद सभी मिल-बैठकर बातें करेंगे और मामले को सुलझाएंगे।

  • ये भी पढ़े..

    सुल्तानगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *