मुकेश सहनी बोले – भाजपा का सत्ता से बाहर होना तय

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने दावा किया है कि भाजपा का सत्ता से बाहर होना तय है, चार जून के बाद देश में अगली सरकार इंडिया गठबंधन की बनेगी। नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री नहीं बनने वाले हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार और देश की जनता अब प्रधानमंत्री के दुष्प्रचार को समझ चुकी है, इस कारण अब वह उनके झांसे में नहीं आना चाह रही है।

शुक्रवार को जारी बयान में श्री सहनी ने कहा कि आज देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से लड़ रही है, लेकिन सरकार इसके लिए कदम नहीं उठा रही है। किसान, युवा और गरीबों के लिए यह चुनाव नहीं चुनौती है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी राज में पढ़े-लिखे नौजवानों को रोजगार नहीं मिलता।

सरकारी संपत्तियों को बेचा जा रहा है। कल-कारखाने नहीं खुल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में चीनी उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, बंद चीनी मिलों के पुनर्जीवन और 25 नई मिलों की तैयारी तेज

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में स्वाद का नया ठिकाना बना ‘जायका मटन’, तिलकामांझी में भव्य उद्घाटन के साथ शुरू हुई खास फूड डेस्टिनेशन

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *