लालू का बड़ा बयान – संविधान की तरफ देखा तो ईंट से ईंट बजा देंगे

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले कान खोलकर सुन लें, बाबा साहेब अवतारी पुरुष थे। उनका कार्य अमिट है।

 

बाबा साहेब के संविधान की तरफ बुरी नजर से देखा तो तुम्हारी ईंट से ईंट बजा देंगे।

लालू का बड़ा बयान - संविधान की तरफ देखा तो ईंट से ईंट बजा देंगे

 

शुक्रवार को एक्स पर उन्होंने प्रधानमंत्री, भाजपा व आरएसएस पर बड़ा आरोप लगाया और कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान लिखा था। इसलिए नरेंद्र मोदी, बीजेपी और संघ भारत का संविधान एवं आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने सवाल किया कि बीजेपी वंचित वर्गों के महापुरुषों से इतनी नफरत क्यों करती है?

लालू का बड़ा बयान - संविधान की तरफ देखा तो ईंट से ईंट बजा देंगे

उन्होंने कहा कि बीजेपी चाहे कितनी भी चालाकी और साजिश कर लें लेकिन वो बाबा साहेब के नाम, काम और संविधान को कभी भी नहीं मिटा सकते और ना ही हम वंचित, उपेक्षित, दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़े/अतिपिछड़े एवं न्यायप्रिय वर्गों के लोग ऐसा होने देंगे।

  • ये भी पढ़े..

    NEET-UG में फिर बड़ा फर्जीवाड़ा! वैशाली से पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई’, दूसरे अभ्यर्थी की जगह दे रहा था परीक्षा

    Share Add as a preferred…

    बिहार बनेगा मेडिकल हब! PPP मॉडल पर विकसित होंगे 33 मेडिकल कॉलेज अस्पताल, स्वास्थ्य सेवाओं में आएगी बड़ी क्रांति

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *