पटना में गांजा पीने से मना करने पर साधू को पीटा, साध्वी को भी युवकों ने धक्का देकर गिराया; मौके पर हुई मौत

बिहार के पटना जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक मठ में एक साधु से बदसलूकी कर उनकी पिटाई की गई। इस दौरान बीच-बचाव करने आई साध्वी को आरोपियों ने धक्का देकर गिरा दिया। इससे उनकी मौत हो गई। यह मामला खुसरपुर थाना इलाके के फुलवारिया स्थित मठ का है। जहां चार असामाजिक तत्व मठ में घुस आए और साधु साधुशरण शास्त्री को जबरन गांजा पिलाने की कोशिश की। उन्होंने मना किया तो युवकों ने साधु के कपड़े खोल दिए और मोबाइल फोन पर उनका वीडियो बनाने लगे।

वहीं, साधू ने खुद का वीडियो बनाते देख साधु ने मोबाइल छीन लिया। इसके बाद आरोपी युवक मठ से चले गए। इसकी शिकायत लेकर जब साधु आरोपी युवकों के घर गए तो उल्टे उन्होंने पिटाई शुरू कर दी। इससे उनका सिर फूट गया। मारपीट के दौरान आरोपियों को रोकने आईं साध्वी सीता को भी धक्का देकर गिरा दिया गया। इससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। महिला साध्वी के शव को जब्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस बाबत पीड़ित ने चार युवकों को नामजद आरोपी बनाया है।

इसके अलावा पीड़ित साधु साधुशरण शास्त्री ने बताया कि सुबह में गांव के दो मनचले लड़कों ने पहले उन्हें गांजा पीने के लिए जबरदस्ती की। इसके बाद उनके दो और साथी वहां पहुंच गए। उनकी बातों को नहीं मानने पर दोनों ने उनके कपड़ा खोल कर मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश की। मौका हाथ लगते ही साधु ने युवकों के हाथ से मोबाइल छीन लिया। आगे से ऐसी घटना न हो लिहाजा वे युवकों के घर पहुंचे और परिजन को पूरी बात बताई।

उधर, इस पर आधा दर्जन लोगों ने साधु पर हमला कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही साध्वी सीता बाहर आईं तो उन्हें भी युवकों एवं उनके परिजन ने जोरदार धक्का देकर गिरा दिया। जमीन पर गिरने के कारण साध्वी को चोट आई और उनकी मौत हो गईं। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    विक्रमशिला सेतु पर सड़क हादसा, साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक; पति-पत्नी गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…

    सजौर बाजार में दुकान लगाने को लेकर विवाद, झड़प के बीच बुजुर्ग की मौत से इलाके में तनाव

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *