प्यार में अंधी बेटी ने पिता को सोये में काट डाला

UP : प्यार की राह में अपने परिवार को बड़ा कांटा मान एक लड़की ने पहले पूरे परिवार को नींद की दवा खिला दी और फिर सोये हालत में अपने पिता का गला काट डाला, वहीं भाई पर हथौड़ी से प्रहार किया, लेकिन ऐन वक्त पर आंखें खुल जाने पर उसकी जान बच गई। उसने हथौड़ी छिन ली।

बेटे की चीख पर जब मां दूसरे कमरे से भागी-भागी आई तो सारा सीन देख मुर्छित हो गई। बेटी बावरी हो चुकी थी। उसपर भूत सवार था। खून से लथपथ पिता अजय पाल राजपूत को हॉस्पिटल ले जाया गया, पर उन्हें बचाया नहीं जा सका।

वहीं, भाई सिद्धार्थ का इलाज किया गया। प्रेम-प्रसंग का प्रतिरोध करने पर एक हंसता-खेलता परिवार घर की बेटी के हाथ ही तबाह और बर्बाद हो गया। घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लगभग 17 साल की बेटी और उसके प्रेमी को अपनी कस्टडी में ले लिया है। दिल को झकझोर देनेवाली यह सनसनीखेज वारदात यूपी के कन्नौज में हुई। मारे गये पिता छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के करीमुल्लापुर गांव के BDO थे।

घटना के संबंध में अबतक जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार लगभग 49 साल के अजय पाल राजपूत अपनी पत्नी मोनी दैवी, दो बेटे और एक बेटी के साथ रहते थे। घरवालों ने पुलिस को बताया कि बीते सोमवार की रात बेटी ने सभी को पूड़ी-सब्जी बनाकर खिलाई। थोड़ी ही देर बाद सभी को उल्टियां होने लगी। उसके बाद सभी सोने चले गये। आशंका जताई गई है कि खाने में नींद की गोलियां मिलाई गई थी। बड़े भाई सिद्धार्थ ने पुलिस को बताया कि रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब बहन ने अचानक उस पर भी हथौड़ी से हमला करने की कोशिश की। ऐन वक्त पर जाग जाने पर उसकी जान बची। पिता अपने कमरे में खून से लथपथ पाये गये। उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    ‘पूरी दुनिया ने देखा मेरे बेटे के साथ क्या हुआ’, भरत भूषण तिवारी के पिता ने उठाए सवाल, न्यायिक जांच पर टिकी निगाहें

    Share Add as a preferred…

    कराची आतंकी हमले पर भारत का कड़ा जवाब, पाकिस्तान के आरोपों को बताया बेबुनियाद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *