भागलपुर में बॉलीवुड के थीम पर आधारित ग्लिट्ज एंड ग्रेजुएशन ए बॉलीवुड स्पेक्टाकुलर कार्यक्रम का आयोजन

भागलपुर : बच्चों के मनोबल और उसके पठन-पाठन में रुचि लेने को लेकर या यूंह कह सकते हैं कि बच्चों के मोटिवेशन को लेकर उत्कर्ष फाऊंडेशन स्कूल के द्वारा बॉलीवुड के थीम पर आधारित ग्लिट्ज एंड ग्रेजुएशन ए बॉलीवुड स्पेक्टाकुलर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवाद उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर स्कूल के डायरेक्टर मनजीत सिंह कुशवाहा और समाजसेवी दीपक सिंह के द्वारा किया गया।

वही कार्यक्रम के दौरान पहले बच्चों के द्वारा स्वागत गान प्रस्तुति की गई उसके बाद स्कूल के द्वारा सभी छोटे-छोटे नोनीहाल को ग्रेजुएशन आधारित थीम पर सर्टिफिकेट वितरण किया गया। उसके बाद बच्चों के द्वारा संगीत और नीति के एक से बढ़कर एक प्रस्तुति की गई।

वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दीपक सिंह ने कहां की बॉलीवुड एक बड़ा नाम है। इसी के आधारित यहां कार्यक्रम आयोजन किया गया है और ऐसे कार्यक्रम से बच्चों का मनोबल बढ़ता है चाहे वह संगीत,खेल या पढ़ाई में…. इसीलिए विद्यालय को ऐसा कार्यक्रम आयोजित करनी चाहिए।

वही विद्यालय के डायरेक्टर मनजीत सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह कार्यक्रम बॉलीवुड थीम पर आधारित है और सर्टिफिकेट के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई है जिससे कि बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़े..

बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *