भागलपुर समेत पूरे बिहार में लू का कहर

प्रदेश के 5 जिलों में शनिवार को हीट-वेव (लू) और दो जिलों में आंधी बारिश की चेतावनी है। वहीं, प्रदेश का शेष भाग गर्म दिन की चपेट में रह सकता है।

मौसम विभाग ने लू चलने को लेकर बांका व नवादा में ऑरेंज जबकि पूर्णिया, भागलपुर और गोपालगंज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भाग के जिलों के एक-दो स्थानों पर भी लू चलने की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को किशनगंज और अररिया में आंधी-बारिश हो सकती है। इन दोनों जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मेघगर्जन व वज्रपात के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। इधर, शुक्रवार को पटना सहित 17 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और 18 में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का सबसे गर्म जिला 43.7 डिग्री सेल्सियस के साथ अरवल रहा। वहीं भागलपुर में दो दिन बाद तापमान 40 डिग्री के नीचे आया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शेखपुरा, जमुई, भोजपुर, बांका, नवादा, नालंदा और अरवल हीट-वेव की चपेट में रहे।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में राजद ने मनाया 30वां स्थापना दिवस, संगठन मजबूती और 2026 चुनावी रणनीति पर नेताओं का जोर

    Share Add as a preferred…

    पटना: मसौढ़ी में वज्रपात से दो लोगों की मौत, बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे दोनों

    Share Add as a preferred…