भागलपुर : मधुसूदनपुर में छिनतई के दौरान मारी गोली, दो धराए

मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतोड़िया में गुरुवार की रात सवा नौ बजे छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने भतोड़िया के ही रहने वाले पीयूष पर गोली चला दी जो उसकी जांघ में लगी। घटना में पीयूष के चाचा सिंटू यादव भी जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने दो बदमाशों को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी। पकड़े गए बदमाशों में मुंदीचक का प्रेम कुमार और इशाकचक का जितेश शामिल है। तीसरा बदमाश भागने में सफल रहा।

चारों जख्मी का मायागंज में इलाज किया जा रहा है। सिंटू यादव ने बताया कि वह अपने भतीजे पीयूष के साथ सबौर से काम करने के बाद बाइक से लौट रहे थे। भतोड़िया के ही पास तीन बदमाशों ने हमला कर 20 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया।

घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उनका भी इलाज कराया जा रहा है। पीड़ित के बयान पर केस दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेजा जाएगा।

  • आनंद कुमार, एसएसपी
  • Related Posts

    पप्पू यादव गिरफ्तार: पटना आवास पर हाईवोल्टेज ड्रामा; सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस तो भड़के सांसद, बोले- ये मुझे मार देंगे, थाने नहीं कोर्ट जाऊंगा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading