भागलपुर : धीरे-धीरे फिर से पारा हुआ गर्म, हाल बेहाल

भागलपुर : फिर से दिन तेजी के साथ गर्म हो रहा है। बक्सर (अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस) से लेकर खगड़िया (अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस) तक दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। भागलपुर में भी मंगलवार को दिन का तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की मानें तो आर्द्रता, पूर्वी हवा, आंशिक बदरी व सूरज की ताप का मेल भागलपुर में गर्मी और उमस का स्तर बढ़ा रहा है। ऐसे में 17 मई तक भागलपुर में दिन का पारा 40.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। वहीं बुधवार से 19 मई के बीच अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 58.61 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त; विधि-विरुद्ध बालक पकड़ा गया

    Share Add as a preferred…